PWD वृत जंजैहली में गोहर मंडल जोड़ने पर कांग्रेस ने निकाली रोष रैली

संजीव कुमार। गोहर

PWD के मंडल कार्यालय गोहर को नए बने लोक निर्माण वृत कार्यालय जंजैहली से जोड़ने के विरोध में वीरवार को नाचन कांग्रेस ने गोहर उपमंडल मुख्यालय में रोष रैली निकाली और तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने मांग की है कि गोहर PWD मंडल कार्यालय को मंडी वृत में ही रहने दिया जाए या जंजैहली नए वृत को गोहर सेंटर स्थल पर खोला जाए। नाचन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर, जिप सदस्य जागृति राणा, पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल, केसरी लाल, शिवानी चौहान और अन्य नेताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि PWD मंडल गोहर को मंडी वृत में रखा जाए।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।