अन्याय के खिलाफ पूरे प्रदेश में सम्मेलन करेगी कांग्रेस : राठौर

बोले, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों व पूर्व सैनिकों के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ लोगों को जागृति करेंगे जागरूक

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला
कांग्रेस के अग्रणी संगठन प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों व पूर्व सैनिकों के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ लोगों को जागृति करने की लिए युवा, महिला व पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पार्टी सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक पार्टी पदाधिकारी विशेष तौर पर शामिल होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित अग्रणी संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी को आपसी तालमेल के साथ लोगो के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि आज देश सहित प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और पूर्व सैनिकों के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ कांग्रेस को मजबूती के साथ लोगों के बीच जाना है। उन्होंने इसके लिए अपने सभी अग्रणी संगठनों को ऐसे सम्मेलन आयोजित करने को कहा जिसमें प्रभावित लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जिस प्रकार से प्रदेश भाजपा सरकार ने लोकतंत्र में जनमत का अपमान किया है उससे अब लोगों को जागृति करना है।

सोलन में किसानों के समर्थन में सम्मेलन 25

बैठक में तय किया गया कि यह सम्मेलन मार्च के पहले व दूसरे सप्ताह के बीच आयोजित किए जाएंगे, जबकि इससे पूर्व किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 25 फरवरी को सोलन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। राठौर ने कहा कि आने वाले चार नगर निगम के चुनावों में भाजपा सरकार कोई हेरा-फेरी न कर सके। इसके लिए इन पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को अपने अपने स्तर पर अपने प्रभारी, सह प्रभारी और वार्ड प्रभारी नियुक्ति करने होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी संगठनों को पूरे तालमेल के साथ इन चुनावों में उतरना है जिससे देश प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा की जा सके।

कहा : भाजपा ने डरा-धमका कर चुराया जनमत

राठौर ने कहा कि उन्हें यह बोलने में कोई गुरेज नहीं है कि भाजपा सरकार ने इन चुनावों में सरकारी मशीनरी, धनबल, प्रलोभन व डरा धमकाकर कर जनमत को चुराया है। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार को हरा कर जीता हो भाजपा उसे अपना कैसे कह सकती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा सरकार के ऐसे किसी भी हथकंडे को सफल नहीं होने देगी। इसके लिए सभी अग्रणी संगठनों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, सचिव यशपाल तनाईक, अग्रणी संगठनों के प्रमुख, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी,कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह मौजूद थे।