पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की स्मृति में कांग्रेस जारी करेगी वार्षिक कलेंडर

उज्जवल हिमाचल। शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में प्रदेश कांग्रेस अपना एक वार्षिक कलेंडर जारी करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां बताया कि प्रदेश के 6 बार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की स्मृति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपना एक वार्षिक कलेंडर बनाया है,जिसे कल 1 जनवरी 2022 को प्रदेश कांग्रेस मुख्य्यालय राजीव भवन में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह के हाथों इस कलेंडर का विमोचन करवाया जाएगा।

राठौर ने कहा कि यह कलेंडर स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप कांग्रेस की ओर से प्रदेश के लोगों को समर्पित किया जाएगा।