पंजैहरा में होगी कांग्रेस की परिवर्तन रैलीः बावा

सुरेन्द्र सिंह सोनी। नालागढ़

नालागढ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा 3 सितंबर को पंजैहरा में एक विशाल परिवर्तन रैली का आयोजन करेंगे। रैली के जरिए वह आने वाले विस चुनाव का भी शंखनाद करेंगे।

रैली में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंजाब के नेता प्रतिपक्ष और हिमाचल प्रदेश के ऑब्जर्वर प्रताप सिंह बाजवा रैली को संबोधित करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बावा हरदीप सिंह ने कहा भाजपा कार्याकाल में पिछले पौने पांच सालों में नालागढ के विकास कार्य ठप्प पड़े है। रैली के जरिए लोगों को प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के बारें में अवगत करवाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।