देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 14,348 नए केस

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 14,348 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 805 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा 24 घंटे में 13,198 रिकवरी भी हुई हैं। नए मामलों के बाद देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 3,42,46,157 तक पहुंच गया है, जिनमें से 3,36,27,632 रिकवरी हो चुकी हैं और 4,57,191 लोगों की इस जानलेवा वायरस के कारण मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 1,61,334 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट

कुल मामले: 3,42,46,157
सक्रिय मामले: 1,61,334
कुल रिकवरी: 3,36,27,632
कुल मौतें: 4,57,191
कुल वैक्सीनेशन: 1,04,82,00,966