प्रदेश में कोरोना से 18वीं मौत

चंबा की महिला ने टांडा में तोड़ा दम

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

प्रदेश में कोरोना कहर जारी है। एक ओर जहां हर रोज जहां केस बढ़ रहे हैं, वहीं बुधवार को 18वीं मौत हो गई। कोरोना के चलते टांडा में उपचाराधीन चंबा जिला की महिला की यहां मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया था। बुधवार धर्मशाला अस्पताल में महिला की मौत हो गई है। 48 वर्षीय महिला चंबा के डलहौजी क्षेत्र की रहने वाली थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है महिला और भी कई बीमारियों से ग्रस्त थी।

Comments are closed.