कोरोना की बाजार पर मार : 1266 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 305.03 अंकों (0.61 फीसदी) की नीचे के साथ 49724.80 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14785.40 के स्तर पर खुला था। देश में कोरोना वायरस के मामले बढऩे से निवेशक सतर्क हैं और बाजार में गिरावट जारी है। सुबह 11.58 बजे- सेंसेक्स में अब भी 1000 से ज्यादा अंकों की गिरावट है। 1266.6 अंक नीचे यह 48763.23 पर है। निफ्टी 342.05 अंकों की गिरावट के साथ 14525.30 पर है। सुबह 11.18 बजे- 2.72 फीसदी (1358.7 अंक) की गिरावट के साथ सेंसेक्स 48671.13 पर पहुंचा। इस दौरान निफ्टी 392 अंक नीचे 14475.35 के स्तर पर है। सुबह 10.37 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 1185.39 अंक नीचे 48844.44 पर है।

निफ्टी की बात करें, तो यह 347.75 अंक नीचे 14519.60 के स्तर पर है। सुबह 10.12 बजे- सेंसेक्स 1045.92 अंक यानी 2.09 अंक फिसलकर 48983.91 पर और निफ्टी 254.70 अंक यानी 1.71 फीसदी नीचे 14612.65 के स्तर पर है। आज 688 शेयरों में तेजी आई, 719 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा। सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 204.43 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो एक अप्रैल को 207.25 लाख करोड़ रुपये था। अमेरिका का डाउ जोंस इंडेक्स 171 अंकों की बढ़त के साथ 33,153 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 233 अंक बढ़कर 13,480 पर बंद हुआ था। जापान का निक्केई इंडेक्स 267 अंक चढ़कर 30,121 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में चार अकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,109 पर कारोबार कर रहा है। ईस्टर के चलते ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार सोमवार को बंद हैं। टॉम्ब स्विपिंग डे के चलते चीन और हांगकांग के शेयर बाजार बंद हैं।

कोरोना की दूसरी लहर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद से पहली बार सोमवार को एक दिन में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। देश में बीते 24 घंटे में 1,03,558 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 478 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।इससे पहले, 17 सितंबर, 2020 को देश में सर्वाधिक 97,894 कोरोना के नए मरीज मिले थे, जो देश में एक दिन में मिलने मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी।