38 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

एसके शर्मा। हमीरपुर

जिला में बुधवार को 38 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टैस्ट में 22 और आरटी-पीसीआर टैस्ट में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 174 सैंपल लिए गए, जिनमें से 22 पॉजीटिव निकले।

पॉजीटिव पाए गए लोगों में तहसील टौणी देवी के पटनौण क्षेत्र के गांव धार की 60, 62 और 52 वर्षीय 3 महिलाएं, डुघली क्षेत्र के गांव भरनोट की 75 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय युवक, गांव बगवाड़ा की 45 वर्षीय महिला, टौणी देवी के गांव बसंतपुर का 33 वर्षीय व्यक्ति, बोहणी का 78 वर्षीय व्यक्ति और 71 वर्षीय महिला, कराड़ा क्षेत्र के गांव धवन की 47 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय व्यक्ति, दलालड़ का 49 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-6 हमीरपुर का 58 वर्षीय व्यक्ति, धनेटा के गांव बखरों का एक व्यक्ति, हथोल क्षेत्र के गांव लाहड़ का 25 वर्षीय युवक, वार्ड-4 हमीरपुर की 43 वर्षीय महिला, री क्षेत्र के गांव बलहाणा का 35 वर्षीय व्यक्ति, हरसौर क्षेत्र के गांव भालत का 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 4 लोग 31 वर्षीय व्यक्ति, 83 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला और एक अन्य महिला संक्रमित पाई गई है।

डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में नादौन के 9 लोग 33 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बच्चा, 10 वर्षीय बच्चा, 43 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बच्ची, 11 वर्षीय लडक़ी और 31 वर्षीय महिला पॉजीटिव निकले हैं। हमीरपुर के वार्ड-1 कृष्णानगर की 50 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवती, वार्ड-1 के ही 52 वर्षीय व्यक्ति, सुधियाल क्षेत्र के गांव अंबी का 45 वर्षीय व्यक्ति, रंगस क्षेत्र के गांव जंडली राजपूतां के 69 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, बणी की 17 वर्षीय लड़की और गांव टिक्कर ब्राह्मणा के 15 वर्षीय लडक़े की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।