बिग ब्रेकिंग: कोरोना विस्फोट, एक साथ आए 42 पॉजिटिव मामले

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन

बीबीएन क्षेत्र में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। ताजा जानकारी में कुल 42 सैंपल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 32 का आंकड़ा सारा टैक्सटाइल से जुड़ा हुआ है। लिहाजा, इस इंडस्ट्री में संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 80 के पार पहुंच गया है। बता दें कि इस उद्योग का एक मैनेजर तड़के 3 बजे चोर रास्ते से हिमाचल में दाखिल हुआ था। उधर 42 में से चार सैंपल धर्मपुर व नालागढ़ के बताए जा रहे हैं। शेष की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुटाई जा रही है।

जानकारी यह भी मिली है कि कुछ देर पहले सीआरआई कसौली से 80 सैंपल्स की रिपोर्ट आई है। इसमें से 37 नेगेटिव हैं, जबकि 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। साथ ही इनकनक्लूसिव है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने पुष्टि करते हुए कहा कि सारा टैक्सटाइल के 35 कामगार पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से अधिकतर पहले से संक्रमित आए लोगों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा बाकी संक्रमितों का रिकॉर्ड तैयार करवाया जा रहा है।