27 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर

जिला में बुधवार देर सायं प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें संक्रमण की पुष्टि आरटी-पीसीआर टैस्ट में हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में मंगरोलीगांव  का 50 वर्षीय व्यक्ति, समैला की 28 वर्षीय युवती, मैहरे की 35 वर्षीय, 32 वर्षीय व 63 वर्षीय महिलाऐं तथा 2 वर्षीय बच्ची, भकरेड़ी की 44 वर्षीय महिला, मंगरेड़ी का 72 वर्षीय व्यक्ति व 68 वर्षीय महिला, भोरंज में कार्यरत 37-37 वर्षीय दो व्यक्ति, झरलोग गांव की 85 महिला, 60 वर्षीय महिला , 57 वर्षीय व्यक्ति, 54 एवं 51 वर्ष की महिलाएं व 18 वर्ष का युवक, हथोल का 44 वर्षीय व्यक्ति, नादौन का 22 वर्षीय युवक, गौना का 19 वर्षीय युवक, बेला गांव का 10 वर्ष का बच्चा, 38 वर्षीय महिला, 8 वर्ष की बच्ची, 40 वर्षीय महिला, 17 व 16 वर्ष की युवती तथा 9 वर्ष की बच्ची शामिल हैं।