विश्व कल्याण व महामारी नाश के लिए शक्तिपीठमें सवा लाख गायत्री जाप संपन्न

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

विश्व कल्याण व कोरोना महामारी नाश के लिए शक्तिपीठ ज्वालामुखी में सवा लाख गायत्री जाप संपन्न एसडीएम ने डाली पूर्णाहुति किया कन्या। पूजन ज्वालामुखी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने 13 लाख 55 हजार रूपए का दिया गुप्तदान विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी में पंजाब के एक श्रद्धालु द्वारा 13 लाख 55 हजार का गुप्तदान दिया गया। इसके साथ ही लंबे समय के बाद विश्व शांति, कल्याण व कोरोना महामारी के नाश के लिए मंदिर प्रसाशन द्वारा सवा लाख गायत्री जाप करवाया गया, जिसका आज विधिवत हवन यज्ञ से समापन किया गया।

हवन यज्ञ में एसडीएम धनवीर ठाकुर व मंदिर के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया। एसडीएम धनवीर ठाकुर ने पूजा-अर्चना की और विधिवत हवन यज्ञ के बाद पूर्णाहुति भी डाली। इसके पश्चात कन्या पूजन कर मां ज्वाला का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गायत्री जाप 5 दिनों तक 7 ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख संख्या तक किया गया और आज सभी ने हवन यज्ञ में भी
हिस्सा लिया।

एसडीएम धनवीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व शांति, विश्व कल्याण व कोविड महामारी नाश के लिए गायत्री जाप का आयोजन किया गया, जो कि 5 दिन में सवा लाख संख्या तक ब्राह्मणों द्वारा किया गया और छठे दिन हवन यज्ञ कर इसका समापन किया गया। जप व हवन का उद्देश्य देश प्रदेश व विश्व में कल्याण व शांति हो और महामारी के नाश के लिए किया गया।