उज्जवल हिमाचल। नादौन
प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद ईकाई नादौन की बैठक ईकाई चैयरमेन शिक्षा ठाकुर की अध्यक्षता में निचली बटाहली में की गई। इस बैठक में संस्था की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद अति निर्धन परिवार से सम्बंधित सुख देव सिंह सुपुत्र सुनधया दास, गांव निचली बटाहली नादौन, की लड़की की शादी के विवाह के लिए संस्था ने घर जाकर एक धाम का राशन, व तीन सुट बरी के दिए गए।
संस्था को पता चला कि सुखदेव सिंह अक्सर बिमार रहता है व दिहाड़ी मजदूरी भी नहीं कर सकता है। उसकी तीन लड़कियां व एक लड़का है वो सब से छोटा है। उसकी बड़ी की शादी 16, अप्रैल को होनी है। जिसके कारण संस्था ने उसकी मदद को हाथ बढ़ाया।
इस मौके पर पंडित वासुदेव शर्मा ने कहा कि संस्था दीन दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है, सभी पदाधिकारी व सदस्य तन मन धन से सेवा में लगे हुए है। संस्था की प्रभारी रितु कपूर ने कहा की काफी लोग संस्था में आने के लिए तैयार है, हम सभी को संस्था के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना होगा।
इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा, प्रदेश प्रभारी रितु कपूर, सहप्रभारी मोहन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार, गुरदयाल सिंह, प्रदेश सलाहकार, के एस धीमान, प्रदेश प्रचारक, सुदर्शन सिंह जरियाल, जिलाध्यक्ष रमेश चन्द सांगल, उपाध्यक्ष, निर्मल सिंह, तिलक राज, महिला मंडल प्रधान आशा रानी,महिंदर सिंह मडियाल, सुख देव सिंह, पियुंगला देवी, शेर सिंह, राज कुमार, सुषमा देवी, आशा देवी, व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।