गौ सेवा एवं गौ रक्षा हमारा परम धर्म और प्रथम कर्तव्यः विक्रम सिंह

Cow service and cow protection is our ultimate religion and first duty: Vikram Singh
गौ सेवा एवं गौ रक्षा हमारा परम धर्म और प्रथम कर्तव्यः विक्रम सिंह

चंबाः- गौ सेवा एवं गौ रक्षा हमारा परम धर्म और प्रथम कर्तव्य है। ये बात आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवम मुख्यासचेतक विक्रम सिंह जारियाल लाखों रुपयों से निर्मित गौशाला के उद्घाटन के उपरांत कही।

उन्होंने आज विकास खण्ड भटियात की ग्राम पंचायत तुन्नुह हटी में गौ-सदन हटली का उदघाट्न स्थानीय जनता एवम् विभाग की उपस्थिति में किया। उन्होंने कहा कि इस गौ-सदन को 80 लाख रूपये की राशि से निर्माण करवाया गया है।

यह खबर पढ़ेंः- आज से करवट लेगा मौसम,भारी बारिश की संभावना

उन्होंने कहा कि यह एक आधुनिक गौशाला जिसमें की लगभग 300 से अधिक गायों की व्यवस्था रहेगी। बेसहारा पशुओं के लिए उचित आश्रय सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की जयराम सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
संवाददाताः-शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।