खौफनाक : 8 साल के बच्चे के गुप्तांग में लगाई पेट्रोल से भरी सीरिंज, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में एक गरीब परिवार के 8 साल के बच्चे के गुप्तांग (गुदा) पर कुछ युवकों ने पेट्रोल से भरी सीरिंज लगा दी। पेट्रोल की जलन के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसे जीरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बच्चे की हालत नाजुक है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए  हैं। घटना 7 अप्रैल की है। उधर, सिविल अस्पताल जीरा के डॉ. हरमन ने बताया कि बच्चे का इलाज जारी है और उसकी तबीयत पहले से ठीक है।

थाना सदर प्रभारी चरणजीत सिंह रंधावा ने बताया कि उनके पास मामले की शिकायत और एमएलआर आ गई है। वे इसकी बारीकी से जांच करवा रहे हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में मौजूद पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि पड़ोसी ने उसके बेटे को अपने घर बुलाया था। जब बेटा उनके घर गया तो वहां पर पहले से ही लगभग तीन युवक मौजूद थे।

उन्होंने पेट्रोल से भरी सीरिंज पहले कुत्ते को लगाई और उसके बाद उसी सीरिंज में पेट्रोल भरकर उसके बेटे के गुप्तांग पर लगा दी। उसके बाद बेटे की तबीयत बिगड़ गई। वह गुदा में जलन होने पर बुरी तरह तड़प रहा था। इस पर उसे सिविल अस्पताल जीरा ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।