डरावने सपनों के भी होते हैं अच्छे फल, जानिए कौन-कौन से सपने लाते हैं खुशहाली

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीजों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीजोंं को बताने वाले। कभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैं और कभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होने के साथ डरावने भी हो सकते हैं, लेकिन ऐसा हर सपना देखने पर जरूरी नहीं की आप घबरा जाएं, क्योंकि सामुद्रिक शास्त्र के मुताबित किसी बुरे सपने का भी अच्छा संकेत हो सकता है। आईए जानते हैं कुछ ऐसे डरावने सपनों के बारे में जिन्हें आप अक्सर देखते होंगे और इन्हें देखने के बाद डरे भी होंगे पर सही मतलब जानने के बाद शायद आपका डर गायब हो जाए।

सपने में यह हैं दीर्घायू होने के संकेत

सपने में अगर आपने किसी अने को आत्महत्या करते हुए देखा है तो घबराएं नहीं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना उस व्यक्ति को दीर्घायु होने का संकेत देता है। इसे उस व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। अगर वह किसी बीमारी से जूझ रहा है तो ऐसा सपना उसके जल्दी स्वस्थ्य होने का संकेत देता है।

सपने में अगर दिखें भूत-प्रेत

सपने में किसी डरावने भूत का दिखना भविष्य में होने वाले नुकसान का संकेत देता है। ऐसा सपना दिखने पर सावधान हो जाना चाहिए और अपने जीवन के सभी पहलुओं पर गौर करते हुए अपने बारे में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी के साथ लेना चाहिए।

सपने में तर्पण करते देखना

सपने में आपने देखा है कि आप किसी अपने का तर्पण कर रहे हैं तो यह भी एक अशुभ संकेत होता है। ऐसा सपना परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य के गिरने या फिर किसी और अनहोनी की ओर इशारा करता है। इसे किसी की मृत्यू का संकेत मिलता है।

सपने में फांसी लगाते देखना

अगर सपने में आपने खुद को या फिर किसी और को फांसी लगाते देखा है तो यह आपके किसी गलत फैसले की ओर इशारा करता है। यह बताता है कि आपके किसी गलत फैसले के कारण आपको या फिर किसी अपने को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है।