करोना संक्रमण पत्रकार विवेक शर्मा का निधन

एमसी शर्मा। नादौन

शहर के प्रमुख व्यापारी व पूर्व पत्रकार विवेक शर्मा का शुक्रवार सुबह करोना संक्रमण के कारण असामयिक निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। शर्मा गत 24 तारीख को संक्रमित पाए गए थे परंतु गत शनिवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें टांडा ले जाया गया था। वीरवार को उनकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, परंतु शुक्रवार सुबह उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। शर्मा काफी वर्षों तक नादौन से पत्रकार भी रहे।

उनके निधन से शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, भाजपा व कांग्रेस के नेताओं सहित एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सोनी, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष राजकुमार सोंधी, कांग्रेस शहरी इकाई अध्यक्ष शम्मी सोनी सहित शहर के अन्य लोगों ने शर्मा के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। वहीं, शुक्रवार सायं नादौन के श्मशान घाट पर उनका कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए।