हैवानियत की सारी हदें पार, 14 साल की नाबालिग से 13 लोगों ने किया दुष्कर्म

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाना जाता है। पर यहां पर एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला आया है। जिसने पूरी मानव जाति को शर्मसार कर दिया है। यहां मुंबई से चंडीगढ़ पहुंची एक 14 साल की नाबालिग लड़की से साथ 13 लोगों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। दोस्त के कहने पर घर से भागी 14 साल की नाबालिग पुणे से मां-बाप को छोड़कर चंडीगढ़ पहुंची थी। उसके साथ एक युवक भी था, जो मुंबई में ही उसके संपर्क में आया था। जीआरपी को उनपर शक हुआ, तो चाइल्ड हेल्पलाइन को इस बारे में सूचित किया गया। चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर संगीता जंड नाबालिग अपने साथ ले गईं। जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पुणे में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसने किसी दोस्त के साथ घर से चंडीगढ़ आने का प्लान बनाया था।

उसके दोस्त ने मुंबई रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए कहा था। लेकिन जब वह स्टेशन पर पहुंची, तो उसका दोस्त नहीं मिला। जिसके बाद एक ऑटो चालक ने उससे कहा कि वह स्टेशन के बाहर चले, उसे उसका दोस्त बुला रहा है। ऑटो चालक उसे बाहर लेकर आया और पानी में कुछ नशीले पदार्थों को पिला दिया। इसके बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां बारी-बारी से उसके साथ 12 लोगों ने दुष्कर्म कियां। इसके बाद आरोपी उसे मुंबई रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी के पास छोड़ गए। आरोप है कि उस कर्मचारी ने भी कमरे में ले जाकर नाबालिग के साथ कुकृत्य किया और उसे चंडीगढ़ की टिकट थमा दी।