कार्तिक हूम पर्व में उमडा जनसैलाब, देव श्री विष्णु मतलोड़ा 4 करोड़ के सोने के रथ पर विराजे

उज्ज्वल हिमाचल। डेस्क

सराज के आराध्य व श्री विष्णु भगवान के अवतार माने जाने वाले बड़ा देव मतलोड़ा का कार्तिक हूम पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे और देवता के मूल स्थान कांडा धार में करीब 230 बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए। अहम बात यह रही कि देवता इस बार 4 करोड़ के बनाए सोने के रथ पर विराजमान हुए।

देवता की सात हारियों के लोगों समेत 10 हजार से अधिक लोगों ने अपने आराध्य के दरबार में शीश नवाया और देवता से सुख.समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार को पर्व के शुभारंभ पर लोगों ने सुबह 5 बजे ही देवता कोठी चौहट में अपनी उपस्थिति दी और आराध्य के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ देवता के नवनिर्मित रथ के साथ चौहट कोठी से मूल स्थल देव कांडा पहुंचे।

देवता कमेटी के सचिव पुष्पराज ने बताया कि बड़ा देव श्री विष्णु मतलोड़ा के कार्तिक हूम के दौरान मूल स्थान देव कांडा में हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें