2 माह के भीतर अस्पताल में स्थापित हाेगी सीटी स्कैन मशीन : डॉ राजीव सैजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुर्वेदा मंत्री डॉ राजीव सैजल अपने जिला कांगड़ा प्रवास के दौरान पुराना कांगड़ा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचने पर जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी, संयोजक स्वयं स्वास्थ्य मिशन हलिंद्र ठाकुर, भाजपा शहरी महासचिव, सतीश चौधरी, अध्यक्ष जिला अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश हीर ने मंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सर्वप्रथम मंत्री के कांगड़ा आगमन पर हार्दिक धन्यवाद किया और कांगड़ा अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती पर भी आभार प्रकट किया। इसी के साथ टांडा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडीकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगवाने का पुनः अनुरोध किया। इस पर मंत्री ने आश्वस्त किया की नई सीटी स्कैन मशीन 2 माह के भीतर अस्पताल में स्थापित कर दी जाएगी।