दयाराम कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

उमेश भारद्वाज। मंडी

विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर की ग्राम पंचायत बलग के वर्तमान प्रधान दयाराम कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर सुंदरनगर हलके के विधायक राकेश जंवाल ने दयाराम को समस्त कार्यकर्ताओं समक्ष हार पहनाकर भाजपा में आने पर उनका स्वागत किया गया। विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यकर्ता व नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में अब तक शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को आने समय में उपचुनावों और विधानसभा चुनाव-2022 में मजबूती प्रदान होगी।

यह भी पढ़े : दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक की गई जान, दो घायल

राकेश जंवाल ने कहा वर्तमान परिवेश में देश के सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करवाए जा रहे विकास कार्यों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल में विकास कार्यों को गति दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में ही करोड़ों के विकास कार्य करवाए गए हैं। जिससे प्रभावित होकर लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सलापड़ अंजू ठाकुर, घनश्याम वर्मा,वार्ड सदस्य प्रेम,जया,चंपा,आशा सहित अन्य मौजूद रहे।