ब्रेकिंगः गज खड्ड में मिला गला-सड़ा शव

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

पुलिस थाना शाहपुर के तहत चड़ी के गज खड्ड में अज्ञात व्यक्ति का गला-सड़ा शव मिला है। लाश गल-सड़ चुकी है। यह करीब एक माह पुरानी प्रतीत हो रही है। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चला है यह शव किसका है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गज खड्ड में शव मिला है। शव गला सड़ा है। ऐसा लग रहा है यह शव एक या डेढ़ महीने से पानी में था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।