कांगड़ा में मिला कबाड़ी का शव

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कागड़ा शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान मुरली राम (60) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पंजाब का रहने वाला है और पिछले 15-20 वर्षाें से पुराना कांगड़ा में रह रहा था। लोगों के अनुसार मृतक कबाड़ी का काम करता था। एसएचओ पुलिस थाना कागड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।