शव मिलने से लोगों में दहशत

एसके शर्मा। हमीरपुर

उपमंडल बड़सर के तहत आने वाले बुंबलू हार पुल के पास बुधवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में 40 वर्षीय व्यक्ति शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। हार पुल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का महौल बना हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पुहंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व इसकी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलौहण पंचायत के तहत आने बुंबलू हार पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस की मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी वाहन ने इसको टक्कर मार के इसपर टायर चढ़ा दिया हो। पुलिस द्वारा इसके बारे में असापास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव की प्रवासी का लग रहा है लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि शव किसका है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया है व इसकी छानबीन शुरू कर दी है। पोटमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उधर एसएचओ बड़सर मस्त राम नायक ने बताया कि हार पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।