स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर किया पौधारोपण

उमेश भारद्वाज। मंडी

किसान मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकताओं द्वारा क्षेत्र के कुठाहीं के जंगल में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपित किया गया। जानकारी देते हुए नाचन भाजपा मंडलाध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज किसान मोर्चा के द्वारा पौधारोपण किया गया है।

उन्होंने कहा कि संगठन के द्वारा सभी मोर्चों को 23 जून से 7 जुलाई के मध्य पौधारोपण करने की अपील की गई है। इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा सचिव विरेंद्र ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा आईटी संयोजक हरीकृष्ण तथा अन्य किसान मोर्चा पदाधिकारी और विभाग से वन रक्षक विजेंद्र कुमार और नवीन कुमार भी मौजूद रहे।