साेने में आई गिरावट, चांदी में बढ़ाेतरी

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

सोने की वायदा कीमतों में गुरुवार को गिरावट का रुख देखने को मिला। वहीं, चांदी की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:41 बजे दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 85 रुपए यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 50,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रह गया।

इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 50,495 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, फरवरी, 2021 में अनुबंध वाले सोने का मूल्य 84 रुपए यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 50,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट बुधवार को 50,594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:41 बजे दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 14 रुपए यानी 0.02 फीसद की तेजी के साथ 60,152 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60,138 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वहीं, मार्च 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 80 रुपए यानी 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 61,837 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 61,757 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।