लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही भाजपा: दीपा दास मुंशी

अमरप्रीत सिंह पुंज। सोलन

हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। सोलन में आज कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के मद्देनजर एक अधिवेशन आयोजित हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। कांग्रेस को लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेनुअली व डिजिटल तरीके से कांग्रेस पार्टी सदस्यों को जोड़ रही है। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पहले ही मजबूत है व इस सदस्यता अभियान से और मजबूत होगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दरवाजा हर किसी के लिये खुला है।

मीडिया से बात करते हुए प्रभारी दीपा दास मुंशी ने कहा कि देश में भाजपा लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। मगर बीजेपी अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाएंगी। उन्होंने कहा की लोग भाजपा की असलियत से वाकिफ हो चुके है और अब कांग्रेस की तरफ लोगों का झुकाव है।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है क्यूंकि हिमाचल में इस वर्ष चुनाव होने जा रहे हैं लिहाजा इस प्रक्रिया को तेजी से शुरू किया गया है। उन्होंने ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 सालों में सदस्यता अभियान गति नहीं मिल पाई थी। मगर अब सदस्यता अभियान के मद्देनजर फॉर्म भरे जा रहे हैं साथ ही डिजिटल तरीके से भी मेंबर शिप की जा रही है।