4.6 हुआ दिल्ली का तापमान, उत्तर भारत में ठंड का प्रकाेप जारी

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

जम्मू से लेकर राजास्थान तक के कई क्षेत्राें में न्यूनतम पारा माइनस तक भी पहुंच गया है। लोगों की कंपकंपी छूट गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, ठंड का सितम आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। देश में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है।

यह भी देखें : पंजैहरा में कम्पनी ने किया सरकारी भूमि पर कब्जा, प्रशासन ने जारी किया नोटिस…

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-यूपी हरियाणा, पंजाब, ओडिशा सहित अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। दिल्ली -एनसीआर सहित उत्तर भारत में लगातार एक्यूआई का स्तर 250 के पार दर्ज हो रहा है। आज भी राजधानी दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 290 दर्ज किया गया है, जो बेहद ही ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ। सफर इंडिया ने इसकी जानकारी दी है। यही हाल यूपी-हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर क्षेत्राें का है।

प्रदूषण के चलते लोगों को दमघोंटू वातावरण में सांस लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, आज के मौसम अपडेट की बात करें, तो आज ओडिशा के करीब 12 जगहों पर तापमना 12 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि कई क्षेत्राें में 7 डिग्री तक 7 डिग्री भी पारा पहुंचा। ओडिशा मौसम विभाग की मानें, तो यह पारा 4-5 दिनों तक यही दर्ज होगा। आंध्र प्रदेश में निम्न-स्तर की उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर आने वाले कुछ दिनों तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। साथ ही अगले 5 दिनों के लिए तापमान सामान्य तापमान 2-4 डिग्री नीचे गिरने की संभावना है।