बेसहारा गौ वंशज को बड़ी तादाद में सड़कों पर छोड़ा जा रहा

भूषण शर्मा। नूरपुर

 

नूरपुर क्षेत्र में आस-पास लोग गौ वंशज को सड़कों पर छोड़ रहे है। जिसके कारण बेसहारा गो वंशज दुर्घटना का शिकार हो रहे है। नूरपुर गौ सेवक प्रतिदिन दिन-रात घायल गई वंशज की सेवा में लगे हुए है।

  • काल का ग्रास बन रहे है गौ वंशज

गौ सेवा प्रमुख अर्पण चावला ने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि लोगो द्वारा सड़को पर बेसहारा गौ वंशज छोड़ने की तादात बढ़ती जा रही हैं।आए दिन गौ वंशज काल का ग्रास बन रहे हैं। हम इन पशुओं को अलग-अलग गौशालाओं में छोड़ कर आ रहे हैं। इस कार्य के लिए जो खर्चा होता है वो हम आपस में मिलकर कर रहे हैं। गौ सेवा प्रमुख अर्पण चावला ने लोगों से अपील की है कि गौ वंशज को बेसहारा न छोड़े।