स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ से देव भूमि शर्मसार : काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा क्षेत्र के विधायक पवन काजल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में हुए गड़बड़ झाले की जांच हाई कोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जाए। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य निदेशक इस घोटाले के मसले पर गिरफ्तार हुए हैं। कोरोना संकट के समय इस तरह स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ ने देव भूमि को शर्मसार किया है।

उन्होंने कहा प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि जो हिमाचली दूसरे राज्यों को छोड़कर यहां आ रहे हैं, उनको लेकर के सरकार का क्या प्लान है। काजल ने कहा कि केवल मात्र ताली व घंटी बजा करके काम नहीं चलेगा। हकीकत में क्या हो रहा है यह जनता को बताना होगा। उन्होंने 20 लाख करोड़ के बारे में पूछा कि आखिर उसकी ग्राउंड रिपोर्ट क्या है।

उन्होंने कहा कि अगर सच में सरकार असहाय जनता के लिए कुछ करना चाहती है, तो नकद राशि उनके खातों में डालें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल में फोरलेन बनाने की मंजूरी दी थी, लेकिन जनता के साथ धोखा हुआ है। कोई भी एनएच प्रोजेक्ट सिरे न चढ़ा। पवन काजल ने कहा कि भूतपूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू 13 वर्ष पहले यहां से विधायक रहे हैं और बसपा और आजाद प्रत्याशी से चुनाव हारे हैं।

13 वर्ष बाद वाली योजनाओं के लिए अपने विधायक कार्यकाल के दौरान धन लाने की बात करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले शासनकाल के दौरान उन्होंने यहां विकास योजनाओं पर भारी-भरकम राशि खर्च करवाई और 2 -2 डिग्री कॉलेज का कांगड़ा क्षेत्र में खुलना एक मिसाल है। एयरपोर्ट विस्तार बारे पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि वे उजड़ने वाले परिवारों के साथ हैं।
फाेटाे कैप्शन: 02केजीआर03: पत्रकाराें से रू-ब-रू हाेते हुए विधायक पवन काजल।