पूर्व विधायक ने लिया पुल के निर्माण कार्य का जायजा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी सुरेंंद्र काकू ने आज (शुक्रवार) को कुल्थी पंचायत के नारेली खड्ड पर एक करोड़ 25 लाख रूपए से बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके साथ-साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल सभी विकास कार्यों का जायता भी लिया। उन्होंने कहा कि अब विधायक की झूठी विधायक प्राथमिकता और झूठी डीपीआर के प्रचार का युग खत्म और विकास का युग शुरू हो चुका है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुल्थी पंचायत में विकास जनजागरण अभियान व कोविड-19 के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि जयराम सरकार द्वारा विकास के लिए कांगड़ा में अनेकों योजनाएं और धन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

पूर्व विधायक ने जनता में विकास योजनाओं का प्रचार करते हुए कहा कि नारेली खड्ड पर पुल बन कर तैयार जो गया है और मेरे समयकाल मे दौलतपुर से कुल्थी ढिंनु सड़क व नारेली खड्ड पर बने पुल से बलोल गांव जुड़ेगा, जिससे जनता को राहत पहुंचेगी, परंतु कई योजनाएं राजनीति का शिकार होती रहीं। मैंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास कांगड़ा के विकास के लिए आवाज पहुंचाई और मुख्यमंत्री ने कांगड़ा के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए 98 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध करवाया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से लगभाग 10 गांव की 20 हज़ार जनता को लाभ मिलेगा। अधिशाषि अभियंता लोक निर्माण को इस पुल को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इसका उद्धघाटन करवाया जाए।

मेरी जनता से अपील है कि झूठ के प्रचार में न फंसे कुछ लोग एक बार फिर झूठी डीपीआर वह विधायक प्राथमिकता का प्रचार करने में जुट गए हैं, जो लोग लोकसभा चुनावों में अपने घर के बूथों से हार गए और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 23683 मतों से उनको पीट दिया व पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता ने 477623 मतों से पूरे हिन्दोस्तान में सबसे बड़े अंतर से हराकर धूल चटा दी और जमानत जब्त करवा ली।

झूठों के सरदार की वजह से कांग्रेस का नाम डुबो दिया। अब जनता उन लोगों के शुगुफों में आने वाली नहीं है और जयराम सरकार की विकासात्मक योजनओं से जनता खुश है और सरकार का समर्थन कर रही है।