राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मां चामुंडा देवी मंदिर में भरी हाजिरी

उज्ज्वल हिमाचल। योल
श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम मंदिर में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज मां चामुंडा देवी जी के दरबार में अपनी हाजिरी भरी और शीश नवाया। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बेरवा, कमिश्नर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन धर्मशाला जफर इकबाल, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, एएसपी सौरभ जसल, पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट, मंदिर अधिकारी  गिरिराज ठाकुर और मंदिर न्यास के सभी सदस्यों ने किया।
चामुंडा मंदिर में उनकी पूजा पुजारी ओम व्यास, ओम प्रकाश और त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश शर्मा ने करवाई। पुजारी ओम व्यास जी ने उन्हें माता की चुन्नी, प्रसाद और शिरोपा भेट किया। इसके बाद वह भगवान भोलेनाथ नंदीकेश्वर महादेव जी की दर्शन के लिए नीचे पहुंचे उनकी पूजा वहां पर उनकी पूजा शिव मंदिर पुजारी महंत बॉबी गोस्वामी ने पंचामृत से रुद्राभिषेक करके उनकी विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। राष्ट्रपति ने मंदिर प्रशासन की और यहां पर साफ-सफाई और व्यवस्था की बहुत ही सराहना की। और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा और प्रसंशा की।

संवाददाता : नरेश धीमान

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...