नगर परिषद कांगड़ा की बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

नगर परिषद कांगड़ा की अहम बैठक आज नगर परिषद अध्यक्षा रेनु शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जिसमें शहर के विकास बारे चर्चा करने के साथ 19 निजी भवनों के नक़्शे व 28 लोगों को बुढ़ापा व विधवा पेंशन तथा अपंग पेंशन लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की जानकरी देते हुए रेनु शर्मा ने बताया कि इसके इलावा आज की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि नगर परिषद द्वारा शहर में उचित स्थान का चयन करके वहा आई लव कांगड़ा लगा कर सेल्फ़ी प्वाइंट बनाया जाएगा। जिसके लिए तीन सदस्य कमेटी गठित की गई। इसके इलावा कोविड के कारण अभी व्यापारियों का व्यापार प्रभावित चल रहां है। इस कारण नगर परिषद के किसी भी दुकानदार का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद में जिन दुकानों ने अपनी दुकानें किरायेदारों ने किराए पर दे रखी है उन पर भी करवाई होगी। इसके इलावा नगर परिषद परिसर में स्थित गेस्ट हाउस की नीलामी करने बारे भी निर्णय लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्षा ने बताया कि शहर में बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की गऊ सदन को जल्द ही निजी संस्था को सौपा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके इलावा शहर के सभी वार्डों में एक सम्मान कार्य किया जाए। इसके लिए नगर परिषद प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के जिन वार्डो में विकास के कार्य चले हुए है। उन्हें समय रहते पूरा किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष राज कुमारी, कार्यकारी अधिकारी चमन लाल,पार्षद प्रेम सागर, सुमन वर्मा, पुष्पा, अनुराधा, शौरभ, कोमल शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, सुरेश छेछा, रितेश सोनी, विधा सागर विशेष रूप से उपस्थित थे।