नगर निगम चुनाव – यहां निर्दलीय बिगाड. सकते हैं भाजपा और कांग्रेस की गेम, प्रचार में जुटे दोनों पार्टियों के धुरंधर

उज्जवल हिमाचलधर्मशाला

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अगले माह होने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के कई धुरंधरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कई बडे. नेताओं ने प्रचार में मोर्चा संभाल लिया है। धर्मशाला में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के रथ का सारथी बनकर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया व विधायक विशाल नैहरिया भी नजदीकी से चुनावी रण पर नजर रख रहे हैं और अलग अलग जगहों पर बैठकें कर रहे हैं। नगर निगम के दूसरी बार होने जा रहे चुनाव में भाजपा कांग्रेस का किला भेदने तो कांग्रेस किला बचाने के लिए मैदान में है। निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी वार्ड 11 से तो पूर्व महापौर रजनी वार्ड 15 से तो उपमहापौर वार्ड तीन से फिर मैदान में हैं। शीर्ष पदों पर रहे इन तीनों ही नेताओं को लोगों के किए कार्य व शेष कार्यों के लिए जवाबदेही के तौर पर लोगों के तीखे प्रहार भी सहने पड़ रहे हैं।

17 वार्डों के लिए 86 लोगों ने भरे नामांकन

नगर निगम के 17 वार्डों के लिए 86 लोगं ने नामांकन भरे हैं। जिसमें से 43 निर्दलीय हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा को निर्दलीय नुकसान पहुंचा सकते हैं, भाजपा उनको बैठाने की तैयारी में हैं, इसी तरह से जो निर्दलीय कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं कांग्रेस उन्हें बैठाने की तैयारी में हैं। चुनावी बेला है तो मुद्दों के तीर भी खूब निकल रहे हैं।
पूर्व पार्षदों की नाकामियां बनीं गले का फांस
पूर्व पार्षदों की नाकामियां उम्मीदवारों के लिए गले का फांस बन रही हैं। धर्मशाला में 17 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस थी और 3 वार्डों में भाजपा रही है। अब कांग्रेस पूर्व के चार चेहरों के साथ तो भाजपा पूर्व के दो पार्षदों के साथ मैदान में है। ऐसे में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को लोगों की ज्यादा नाराजगी झेलनी पड़ रही है। अभी 27 मार्च को नामांकन वापसी की तिथि है। इसके बाद तय हो जाएगा कि मैदान में कितने शेष रहते हैं।