धर्मस्थल सुधार सभा वासा ने शिवधाम कमेटी देहरी को दान किया शव फ्रीजर

Dharmasthala Sudhar Sabha Vasa donated dead body freezer to Shivdham Committee Dehri

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर

धर्मस्थल सुधार सभा वासा (छत्तर) द्वारा जनहितार्थ डेड बॉडी रखने वाला फ्रीजर शिवधाम कमेटी देहरी को भेंट करके समाजसेवा की मिसाल कायम की है। इस मौके पर धर्म स्थल कमेटी सदस्य मनोज शर्मा ने बताया कि इस शव फ्रीजर में किसी भी शव को 2 दिन से 10 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। उसमें बदबू नहीं फैलती है।

अभी तक इस क्षेत्र में बॉडी रखने वाला फ्रीजर नहीं था जिससे लोगों को अगर शव 2 दिन तक रखना हो तो भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें दूर दराज से डीप फ्रीजर मंगवाना पड़ता था या बर्फ लगाकर रखना पड़ता था। उन्होंने कहा डीप फ्रीजर की सभी क्षेत्रवासियों को निशुल्क सेवा दी जाएंगी। यह फ्रीजर शिव धाम श्मशान घाट देहरी में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यह पोर्टेबल डीप फ्रीज़र है। जिसे कहीं भी ले जाया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ को सुक्खू सरकार से बहुत उमीदें!

इस अवसर पर शिवधाम कमेटी देहरी के सदस्य, अशोक शर्मा, संतोष शर्मा, राजकुमार, जगदीश शर्मा, खेहर पंचायत प्रधान पवन कुमार शर्मा, कैप्टन अवतार सिंह, आशीष सिंह, देवराज शर्मा माडूराम, शांति कतनोरिया, सतीश शर्मा, वीर सिंह, शाम लाल दुआ, बीआर कौंडल, राज कुमार शर्मा, राजेश लोकु, हरबंस चौधरी रविन्द्र कुमार धीमान डॉ. नरिंदर कुमार वहीं धर्मस्थल सुधार कमेटी वासा के सदस्य रमेश चंद शर्मा, राजदेव, मंगू राम रामस्वरूप, अश्विनी कुमार, रघुवीर शर्मा, ओम प्रकाश, हेमराज, अशोक कुमार, राजकुमार, गणेश कुमार सुरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, रजिंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।