जिला पार्षद गौरव शर्मा बद्रीनाथ के चुनाव प्रभारी नियुक्त

सुरेंद्र जम्वाल। बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक एवं बिलासपुर के बामटा वार्ड के जिला पाषर्द गौरव शर्मा को पार्टी हाईकमान ने उतराखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव के तहत बद्रीनाथ का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। यहां पर यह जानकारी देते हुए प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक एवं बिलासपुर के बामटा वार्ड के जिला पाषर्द गौरव शर्मा ने कहा कि उन्हें पार्टी हाई कमान ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है। वह उसे बखूबी पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से निभाउंगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोेदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई सहसासुर की तरह दिन प्रतिदिन बढ रही है। जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

वहीं यह सरकार एअर इंडिया जैसे सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने में लगी हुई है। लोग इस सरकार से अब छुटकारा पाना चाहते हैं। यह सरकार किसान, बागवान विरोधी है। गौरव शर्मा ने कहा कि उतराखंड में होने वाले विस चुनाव में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बनी है। वह लोगों को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व उतरखंड चुनाव सह प्रभारी राजेश धर्माणी का आभार जताया है।