जिला प्रेस क्लब पंजीकृत कांगड़ा ने वीरभद्र सिंह काे दी श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जिला प्रेस क्लब पंजीकृत कांगड़ा ने प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष अविनाश वालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, महासचिव सुनील महाशा, उपाध्यक्ष रितेश ग्रोवर, कोषाध्यक्ष चंदन महाशा, सचिव मनोज कुमार, अनिल सूद, जसविंदर दयाल, विशन दास, अनिल कुमार कुलदीप राणा, अतुल वालिया सरबजीत, तिलक राज, अजय कुमार व अंकित वालिया सहित के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है, उन्हें भगवान से उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशीलता बनाए रखने हेतु परमपिता से प्रार्थना की है।