आगामी चुनावों को लेकर संडोली में हुई दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक

Doon Block Congress
दून ब्लॉक कांग्रेस

सुरेंद्र सिंह सोनी। बद्दी

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर जहां प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज बुधवार को शिमला से अपना मेनिफेस्टो जारी किया गया। वहीं आज दून ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के निवास स्थान संडोली में एक बैठक का आयोजन किया और सभी कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के नेतृत्व में 2022 के चुनाव लड़ने पर सभी ने अपनी सहमति दर्ज की।

इस मौके पर भाजपा के विधायक का गढ़ कहे जाने वाली पंचायतें जैसे मखनुमाजरा, गूलरवाला, कडुवाना व अन्य पंचायतों के दर्जनों लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता को ग्रहण किया और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दून से जीत दिलाने का प्रण लिया। सभी की सहमति दर्ज होने के बाद राम कुमार चौधरी ने दून ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल 1 सितंबर को आवेदन भरने की आखिरी तारिक होने के चलते आज सभी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ नॉमिनेशन को लेकर चर्चा की गई। सभी की सहमति के बाद आज ऑनलाइन नॉमिनेशन भर दिया जाएगा और साथ ही उन्होंने मौजूदा भाजपा विधायक पर जमकर निशाना साधा और साथ ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो को लेकर कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि सरकार बनने के बाद सभी के कार्य बिना भेदभाव के किए जाएंगे।