फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज करें याेग

अरूण पठानिया। रैहन

नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव शनिवार को ग्राम पंचायत बाड़ी में मनाया गया तथा फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन भी किया गया। इसमें गांव की महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और दौड़ प्रतियोगिता करके आस-पास के लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बाड़ी की प्रधान आशा देवी, आशा वर्कर मीना देवी तथा राष्टीय स्वयसेवी साक्षी विशेष रूप से उपस्थित रहे और राष्ट्रीय स्वंयसेवी साक्षी ने युवाओं को नशा मुक्त रहने तथा स्वस्थ रहने के कुछ आसान तरीके जैसे की हर रोज दौड़ जसी क्रिया करना, योगा करने का आग्रह किया।