सड़क काे पक्का करने के लिए बनाई लाखाें की डीपीआर : कटवाल

विधायक जीत राम कटवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं

सुरिंद्र जम्वाल। बिलासपुर

डूहक वाया मोरथल-बरड सड़क को पक्का करने के लिए 3 करोड़ 82 लाख रुपए की डीपीआर बनाई गई है। यह जानकारी विधायक झंडूता जीत राम कटवाल ने ग्राम पंचायत सुनहनी के गांव बरड़, मन्नण, डूहक, मोरथल में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए दी। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए अनेकों विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में ग्राम पंचायत सुनहानी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 41 लाख 84 हजार 522 रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं। महिलाओं को कुल 211 गैस कनेक्शन, जिसमें मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत 87 तथा उज्जवला योजना के अंतर्गत 131 गैस कनेक्शन निःशुल्क वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत 2 लाख 23 हजार रुपए स्वीकृत करवाए गए। सुनहानी मेले को जिला स्तरीय मेला का दर्जा दिलावाया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता में सड़कों के लिए करोडों की राशि स्वीकृत करवाई जा रही है। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 2 करोड़ 90 लाख 84 हजार से सुनहनी से डून सड़क की अपग्रेडेशन का कार्य किया गया। इस सड़क में नालियों, पुलियां व सड़क को चाैड़ा व पक्का करने का कार्य किया गया। 3 करोड़ 79 लाख रुपए से बरठीं से पलासला सड़क का अपग्रेडेशन कार्य किया गया। एक करोड़ 82 लाख 17 हजार रुपए से लिंक रोड डूहक से वाया मोरथल बरड़ सड़क का निर्माण, डंगों तथा पुलियों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

कारगिल शहीद मस्त राम सड़क पर 35 लाख खर्च किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही सड़क को पक्का कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता को जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। पेयजल की समस्या को हल करने के लिए 7 करोड़ 61 लाख रुपए से उठाऊ पेयजल योजना बरठीं, सरगल भाबा कोटला सुन्हाणी का संबर्धन कार्य किया गया। बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को हल करने के लिए ग्राम पंचायत सुनहानी में 50 लकड़ी के पोल बदलने के लिए 15 लाख खर्च किए गए।

डोहरा सुनहानी में 15 लाख रुपए से बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया। डुहक में 9 लाख से बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रगति पर है। सुनहानी, बरड़ में बिजली के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक ने अम्बेडकर युवक मंडल बरड को 10 हजार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बरठीं जोन प्रभारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष पंचायत समिति मंगल ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत शर्मा, एसडीओ जल शक्ति विभाग मस्त राम चैहान, पंचायत समिति सदस्य ग्राम पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार, पोलिंग बूथ अध्यक्ष रीना गुलेरिया, कैप्टन विशन सिंह, पंचायत समिति सदस्य रक्षा देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पृथ्वी चंद गुलेरिया, बार्ड सदस्य छोटे लाल उपस्थित रहे।