जनमानुष सेवा संगठन कांगड़ा काे डॉ राजेश शर्मा ने भेंट किया कंसीट्रैटर

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जन मानुष सेवा संगठन कांगड़ा द्वारा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए आज एक ओर कंसीट्रैटर का शुभारंभ कर दिया गया। संस्था को यह कंसीट्रैटर बालाजी अस्पताल के एमडी डॉ राजेश शर्मा द्वारा दिया गया और संस्था के कार्यलय में उनके द्वारा लोकापर्ण किया गया। इस माैके पर उनके साथ रोटरी क्लब कांगड़ा के पूर्व अध्यक्षक इंद्र सचदेव व समाजसेवक वतन धीमान उपथित थे। इस मौके पर डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह से संस्था कोरोना की दूसरी लहर से लोगों की मदद कर रही है, वो अपने आप में एक सराहनीय कार्य है।

इनके कार्य को देखते हुए मेरे मन में आया कि मैं भी इस संस्था को आगे बढ़ाने के लिए कुछ करुं। जैसे ही मेरे से संस्था के रिंकू चुघ, साहिल सहगल व अजय मेरे साथ मिले और उन्होंने अपनी संस्था की सेवा बारे बताया, ताे मैंने तुरंत उनसे यह वायदा किया। जिसे आज पूरा कर दिया गया और आगे भी अगर संस्था को क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए मेरी ज़रूरत होगी, ताे मैं इनके साथ हूं। क्योंकि इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, जिसे यह संस्था कर रही है।

इस माैके पर संस्था के अध्यक्ष पंकज ओबराय व महासचिव तिलक सोनी ने संस्था द्वारा आज तक जो भी कार्य किए हैं, उनके बारे विस्तार से बताया। उन्हाेंने कहा कि कोरोना में लोगों को सहायता पहुंचाने के बाद संस्था ने चैतडू, राजोल व कांगड़ा बाईपास पर हुई तबाही से बेसहारा लोगों को खाने पीने के साथ जरूरत का सामान मुहैया करवाया और आगे भी इस तरह के कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे।