किसानों को सिंचाई योग्य पानी ना मिलने से किसानों में मची हा हा कार

अरुण पठानिया। देहरी

सिंचाई एवं शाहनहर परियोजना पर हमेशा प्रश्न उठता आया है, एक फिर शाहनहर मंडल संसारपुर टेरस के फेस 2 कस्बा धौलपुर के किसानी को सिंचाई योग्य पानी ना मिलने से किसानों में हा हा कार मची हुई है। गौरतलब है कि इतनी बड़ी शाहनहर परियोजना की बार-बार पाइपें आखिर लीक अन्यथा ब्लॉक क्यों हो रही है। बुधवार को ऐसा ही मामला कस्बा धौलपुर में देखने को मिला है। शाहनहर विभाग धौलपुर के किसानों को सिंचाई योग्य पानी मुहैया करवाने के लिए विफल रहा है। स्थानीय ग्रामीण फेस 2 केवीएस के प्रधान देस राज, मलकीयत सिंह, स्वरूप सिंह, रणजीत सिंह, कुलवीर सिंह, लखिवंद्र सिंह, कश्मीरी लाल, मान सिंह व संजू आदि ने बताया कि इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं।

वर्तमान समय की बात करें, तो धान की फसल, चरी बाजरा व सब्जियाें आदि के बीजने का समय चल रहा है, लेकिन खेतों की सिंचाई के लिए पानी न मिलने से किसानों बहुत परेशानी से गुजरना पड़ रहा रहा। क्षेत्र के किसानों की लगभग 4 हैक्टेयर भूमि में धान की फसल लगा ली है और शेष लगभग 7 हेक्टेयर भूमि में फसल लगाने को है और लगाई हुई फसल भी सूखने की कगार पर है, जिसका कारण भरपूर मात्रा में पानी नहीं मिल रहा। आधे किसान असमंज में है कि धान की फसल लगाएं या ना लगाएं।

क्यों कि विभाग ने किसानों को जो पानी देने के लिए पाईप डाली हैं, वह जगह-जगह ब्लॉक हैं, जिस से पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पाता। किसानों ने विभाग को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। दस दिन के भीतर ब्लॉक हुई लाइन को ठीक किया। अन्यथा शाहनहर विभाग के प्रति मोर्चा खोला जाएगा। इसके साथ-साथ इसका असर विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में होने वाले उप चुनाव में भी दिखेगा। राजेंद्र कौंडल अधिशाषी अभियंता शाहनहर परियोजना संसारपुर टेरस का कहना है कि जेई से बात कर के इस पाईप को जल्द ठीक करवा कर किसानों को पानी मुहैया करवा दिया जाएगा।