बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा : पवन काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विधायक पवन काजल ने कहा दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सहौड़ा में आयोजित दशहरे द्वारा रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को आग लगाने से पहले विधायक पवन काजल ने कहा कि दशहरे पर्व से युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों के अनुसरण की शपथ लेनी चाहिए। इस मौके पर दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार ने विधायक काजल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।