हिमाचल में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

Election process begins for Congress National President
चार बजे के बाद आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट

शिमलाः कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है इसी के लिए आज हिमाचल प्रदेश मे भी मतदान हो रहा हैं। इसमें प्रदेश के 90 डेलिगेट भाग लेंगे जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में मतदान किया। वहीं दिल्ली की डेलिगेट अल्का लांबा ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

अल्का लांबा ने बताया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं के मताधिकार से ही नियुक्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह छठी बार है जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कार्यकर्ताओं द्वारा वोट डालकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन चुनावों को लेकर दीपा दास मुंशी को हिमाचल का PRO नियुक्त किया गया है और आज दोपहर बाद मतदान प्रक्रिया के पूरा होते ही हिमाचल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ब्यूरो शिमला।