बिजली कर्मियों ने मांगों पर किया मंथन

अधीक्षण अभियंता डलहौजी इंजीनियर रूमेल सिंह से की मुलाकात

विनय महाजन। नुरपूर

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अधीक्षण अभियंता डलहौजी इंजीनियर रुमेल सिंह से मिला, जिसमें कर्मचारियों की 26 मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड मेंग्गर, चेन पुली, पीवीसी तार, फ्यूज तार, उपलब्ध करवाना। डलहौजी वृत्त के अन्तर्गत कार्यालय वह सब स्टेशन के बिल्डिंगों की मरम्मत आवासीय कॉलोनियों की मरम्मत करना।

सहायक लाइन से लाइनमैन, हेल्पर सव सटेशन से एसएसए की पदोन्नति अप्रैल महीने में कर दी कर दी जाए और स्टोरों में पड़े हुए स्क्रैप मटेरियल को जल्द ही सर्वे ऑफ कर दिया जाए और स्टोर में पड़े खराब मीटरों के बारे में तुरंत ही कार्रवाई को अमल में लाना, आउटसोर्सेस पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को सर्विस प्रोवाइडर की बैठक बुलाकर समाधान किया जाए। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहल, मुख्य सलाहकार अनिल वर्मा, जिला संगठन सचिव अश्विनी ठाकुर, नूरपुर यूनिट सचिव अरूण सहोत्रा, फतेहपुर जोन के जोनल सचिव केवल राणा, फतेहपुर यूनिट के यूनिट प्रधान मनजीत पठानिया , कोषाध्यक्ष सनी कौशल चंबा से प्रधान दरबारी लाल, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य आत्माराम, बालकृष्ण शर्मा मेंबर ऑफ एडवाइजरी काउंसिल अशोक भारद्वाज सहित कई अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।