मोदी आए चाहे अमेरिका का राष्ट्रपति प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : अग्निहोत्री

उज्जवल हिमाचल। ज्वालामुखी

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आज कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी धर्मपत्नी सहित पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। पुजारी राजन शर्मा ने विधिवत मंत्रों के साथ दर्शन करवा कर माता का अशीर्वाद दिलवाया और उनके सफल जीवन की कामना की। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश समय प्रदेश की सरकार कर्ज की बैसाखियों पर चल रही है। और रैलियों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

पार्टी की रैलियों में सरकारी कोष लुटाया जा रहा है। करोड़ों रुपए मंडी के पंडाल पर खर्च किए गए, करोड़ों रुपए सरकारी बसों पर खर्च किये जा रहे हैं। इससे पहले भी धर्मशाला में हुई रैली में भी सरकार के द्वार करोड़ों रुपयों को खर्चा किया था। सरकारी अफसरशाही सारी रैलियों में कार्यरथ हैं। ऐसी रिवायत पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री बहुत करिश्माई हैं।

ये जयराम ठाकुर का करिश्मा है ये उनका ही करिश्मा हैं कि भाजपा को उपचुनावों में 4-0 की हार मिली। इससे बड़ा करिश्मा क्या होगा की उनकी सरकार के चार वर्ष पूरे हो चुके है और अंतिक वर्ष लगा हुआ है। भाजपा चाहे पूरा सरकारी कोष लुटा के दे चाहे मोदी को बुला ले या फिर अमेरिका के राष्ट्रपति को अब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा 2 अंक पर सिमट जाएगी।