शहरी निकाय चुनावों में ईवीएम से होगा मतदान

उमेश भारद्वाज। मंडी
अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मंडी जिला में शहरी निकाय चुनावों में ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा। मंडी जिला में 4 नगर परिषद और 2 नगर पंचायतंे हैं, जिनके मतदान के लिए 58 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर दो-दो ईवीएम उपयोग में लाई जाएंगी। इसके अलावा सभी शहरी निकायों में 5-5 ईवीएम बैकअप के तौर पर रखी जाएंगी।  बता दें, मंडी जिला में शहरी निकाय चुनावों में 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। जतिन लाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को 175 ईवीएम सौंपी हैं, जिन्हें पूरी सुरक्षा के साथ स्ट्रॉंग रूम में रखा गया है। इनमें से 146 ईवीएम शहरी निकायों को जारी की जाएंगी।

मतदान के के लिए 116 ईवीएम उपयोग में लाई जाएंगी, जबकि 30 ईवीएम बैकअप के तौर पर रखी जाएंगी, ताकि किसी ईवीएम में कोई तकनीकी खराबी आने पर बैकअप से ईवीएम प्रयोग में लाई जा सकंे। उन्होंने बताया कि उपमण्डल स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से अधिकारियों को ईवीएम के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुंदरनगर के 13 वार्डों के लिए 21 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बाकी शहरी निकायों में जितने वार्ड हैं, उतने ही बूथ हैं। उन्हांेने कहा कि नगर परिषद सुन्दरनगर के लिए 21 पोलिंग बूथ के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकरी को 47 ईवीएम जारी की जाएंगी। जिनमें से 42 उपयोग में लाई जाएंगी तथा 5 बैकअप के तौर पर रखी जाएंगी।  नगर परिषद नेरचौक के 9 पोलिंग बूथ के लिए 23 मशीने दी जाएंगी, जिनमें 18 उपयोग में लाई जाएंगी तथा 5 अतिरिक्त रखी जाएंगी। नगर परिषद जोगिन्द्रनगर के 7 पोलिंग बूथ के लिए 19 ईवीएम दी जाएंगी। जिनमें से 14 उपयोग में लाई जाएगी तथा 5 अतिरिक्त रखी जाएंगी । नगर परिषद सरकाघाट के 7 पोलिंग बूथ के लिए 19 ईवीएम दी जाएंगी। जिसमें 14 उपयोग में लाई जाएंगी तथा 5 अतिरिक्त रखी जाएंगी। नगर पंचायत रिवालसर के 7 पोलिंग बूथ के लिए 19 ईवीएम दी जाएंगी, जिनमें से 14 उपयोग में लाई जाएंगी तथा 5 अतिरिक्त रखी जाएंगी।
नगर परिषद करसोग के 7 पोलिंग बूथ के लिए भी 19 ईवीएम दी जाएंगी, जिनमें से 14 उपयोग में लाई जाएंगी तथा 5 अतिरिक्त रखी जाएंगी।