प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार : पंडित वेद प्रकाश

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में कांगड़ा में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के उपरांत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की गई। नवनीत शर्मा (गगल) को जिला कांगड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि (शाहपुर) के सुशील शर्मा महासचिव बनाए गए।

डॉ सुखदेव शर्मा (ढलीयारा) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा धर्मशाला के रवि कांत डोगरा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उमेश नाग (चड़ी) सह सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि अश्विनी शर्मा (बनूरी, पालमपुर) को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नगरोटा बगवां के कुलदीप नारायण प्रेस सचिव होंगे। डा ब्रजेंद्र शर्मा (सिहुंता) को जिला चंबा का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गरनोटा के एडवोकेट गौत्तम शर्मा उनके साथ जिला के महासचिव होंगे।

सतपाल शर्मा को ऊना जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश शर्मा (जलाड़ी) हमीरपुर जिला का अध्यक्ष व शिव कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया है। एडवोकेट बलराम शर्मा (कुसुम्पटी) को जिला शिमला का अध्यक्ष तथा डा ओपी शर्मा को महासचिव का दायित्त्व सौंपा गया है। देवराज शर्मा जिला सोलन के अध्यक्ष होंगे, जबकि दिवान चंद शर्मा को मण्डी जिला का अध्यक्ष बनाया गया। दीपक विद्रोही तथा दीपक शर्मा क्रमशः कुल्लू जिला के अध्यक्ष व महासचिव होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अन्य जिलों के अध्यक्षों व शेष कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्दी की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरधर शर्मा (फतेहपुर) चंडीदत्त शर्मा (शाहपुर) सुनील दत्त पाधा (भोग्रवां, इन्दौरा) सुनील शर्मा (नगरोटा सूरियां) तथा कांगड़ा के त्रिलोक भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने का भी निर्णय किया गया है। बैठक में परिषद के प्रदेश महासचिव डा गौत्तम व्यथित, सह सचिव अजय पंकिल, सरन दास शर्मा, नवनीत शर्मा, सुशील शर्मा तथा महेश दत्त शर्मा आदि मौजूद थे।