शाहपूर में सुखे की मार से किसान परेशान

मनीष काेहली। शाहपुर

ग्राम पंचायत रैत एवं नेरटी पंचायत के साथ सटे गांव भैरू, चुड्था, माछिआल, झरेड, नेरटी रैत व बागडू आदि गांव के लोग जो अपनी फसल के लिए केवल वर्षा के पानी पर निर्भर हैं। इस वर्ष वर्षा कम होने धान की फसल सुखे की चपेट में आने से परेशान हैं। लोगों ने महंगा बीज खरीद कर अच्छी उपज की आस में बोया था, मगर मौसम की ऐसी मार पडी़ कि इस बार दस प्रतिशत फसल होने का अनुमान भी नहीं है।

भूतपूर्व सैनिक जन कलयाण सभा रैत अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत रैत मदन लाल शर्मा तथा कलयाण सभा के सदस्य हेम राज, सुवेदार राज सिह, बसनूर पंचायत प्रधान प्रकाश चंद, सुबेदार प्रकाश चंद नारु, जय राम पटाकू, दिवान चंद, सुबेदार केवल सिंह, सूवेदार निर्मल राणा, सुबेदार ओम राज़, सूबेदार पुरषोतम चंद ने हिमाचल सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि चूंकि सभी किसानों का कृषि बीमा से फसल बीमित है। अतः निरिक्षण कर बीमा राशी दिलाई जाए।