पढ़ें: क्या रही पंडित सुखराम और राजीव शुक्ला की लंच डिप्लोमेसी

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के भीष्म पितामह पंडित सुखराम से मिलने शनिवार को मंडी में किसान सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज पहुंचे। किसान सम्मेलन के बाद हुई इस लंच डिप्लोमेसी से क्षेत्र में राजनीतिक हलकों में राजनिति गर्मा गई है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनावों में पंडित सुखराम ने अपने पोते आश्रय शर्मा के लिए कांग्रेस पार्टी से लोकसभा का टिकट लिया था।

बेशक वह चुनाव हार गए लेकिन पंडित सुखराम ने अपने राजनीतिक कद का एहसास एक बार फिर दोनों ही राजनीतिक दलों को जरूर करवा दिया था। शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के मंडी प्रवास के दौरान शुक्ला पंडित सुखराम से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

पंडित सुखराम के निवास स्थान पर पंडित सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा ने कांग्रेस के नेताओं के लिए दोपहर के खाने का इंतजाम भी किया हुआ था। लेकिन इससे राजीव शुक्ला प्रदेश के सभी नेताओं को एक संदेश अवश्य दे गए कि पार्टी के पुराने नेताओं के सम्मान से ही प्रदेश में कांग्रेस का बेड़ा पार हो सकता है।

क्या कहते हैं आश्रय शर्मा
कांग्रेस नेता व मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व उम्मीदवार आश्रय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने पंडित सुखराम से यहां उनके घर में आकर मुलाकात भी की और कांग्रेस पार्टी को लेकर मौजूदा समय की स्थिति से अवगत भी करवाया। उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला कि यह एक बढ़िया पहल है, जो कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रदेश में सत्ता में पार्टी को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में सत्तासीन होगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।