फतेहपुर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

प्रज्वल कालिया। फतेहपुर

भारतीय जनता पार्टी मण्डल फ़तेहपुर के कार्यकताओं ने मण्डल महामंत्री ओंकार राणा कि अध्यक्षता में उतर प्रदेश, गोआ, मणिपुर, उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड की जीत को लेकर विशेष वैठक का आयोजन रेहन के लरूह में किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी ओर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ठाकुर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिश्रम और मेहनत का फल है कि उत्तर प्रदेस समेत चारों प्रदेशों में भाजपा दोबारा प्रचंड बहुमत से सरकार वनाने जा रही है, और हिमाचल में भी दोबारा भाजपा की सरकार जनता के आशीर्वाद से बनने जा रही है प्रदेश की जयराम ठाकुर की सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया है, आने वाले चुनावों में फतेहपुर में पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ा जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य शेर सिंह, प्रधान झुम्ब गुरनेश राजू, प्रधान खेहर अनिल पपू, पूर्व प्रधान हड़वाल कृपाल गुलरिया, पूर्व प्रधान हटली रघुबीर सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कालू, पूर्व प्रधान मछोट बृजभूषण डोगरा, उपप्रधान केशव वडोत्रा, उपप्रधान गगन सिंह, पूर्व प्रधान केवल राणा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, इस अवसर पूर्व मण्डल अध्यक्ष कै चैन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अजय पठानिया, प्रधान गुरियाल रिपीका देवी, उप प्रधान डक अजीत सिंह, रेहन 2 प्रधान निशा डडवाल, प्रधान टकोली लक्की स्टार, प्रधान नंगल करनैल सिंह, पूर्व प्रधान सिहाल अश्वनी कुमार, उप प्रधान तलाड़ा रंजन चौधरी, उप प्रधान पोलियां दिलबाग सिंह, समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।